रजनी पाटिल ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, लोकसभा की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में जाएंगी

Edited By Ekta, Updated: 20 Nov, 2018 03:20 PM

lok sabha all four seats will go to congress

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा करने की मंशा दिल में लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में कार्यकर्ता अधिवेशन शुरू किए हैं। इसी कड़ी के तहत ऊना में हमीरपुर संसदीय...

ऊना (अमित): आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा करने की मंशा दिल में लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में कार्यकर्ता अधिवेशन शुरू किए हैं। इसी कड़ी के तहत ऊना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता अधिवेशन हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायक और दिग्गज नेताओं के अलावा जिला ऊना ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
PunjabKesari

लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में
पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोलने आई रजनी पाटिल ने आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में जाने का दावा किया है। पार्टी उम्मीदवार तय करने से पहले कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के मन को भांपना चाहती है, इसी कड़ी में यह कार्यकर्ता सम्म्मेलन आयोजित किया गया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को हराने के लिए कांग्रेस विचारधारा ही काफी है और इस सीट से किसी दिग्गज नेता की जरूरत नहीं है। हालांकि इसके लिए बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की सम्भावना से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। 
PunjabKesari

सुखविंदर सुक्खू का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा
इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को लोकसभा टिकट दिए जाने को लेकर उनके समर्थन ने जमकर नारेबाजी भी की, कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए सम्मलेन कक्ष में जा पहुंचे। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश सुखविंदर सुक्खू का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्होंने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाईं। सुक्खू ने उन्हें ना केवल मर्यादा में रहने का निर्देश दिया बल्कि यहां तक भी कह डाला कि ऐसे प्रदर्शनों और अधिवेशनों में पार्टी टिकट नहीं दिए जाते। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!