खड़ामुख-होली मार्ग पर लगातार तीसरे दिन भूस्खलन, 15 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

Edited By Vijay, Updated: 25 Mar, 2024 12:04 AM

landslide on kharamukh holi road

खड़ामुख-होली-सुरेही मार्ग पर दूंदा पुल के समीप शनिवार रात को फिर से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई। लगातार तीसरे दिन भी भारी भूस्खलन के चलते बंद हुई सड़क को बहाल करने के लिए...

भरमौर (उत्तम): खड़ामुख-होली-सुरेही मार्ग पर दूंदा पुल के समीप शनिवार रात को फिर से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई। लगातार तीसरे दिन भी भारी भूस्खलन के चलते बंद हुई सड़क को बहाल करने के लिए सुबह ही विभाग व जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रबंधन की ओर से कड़ी मशक्कत की गई। लगातार कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 घंटे बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल किया गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि ये स्थान इतना असुरक्षित हो गया है कि यहां कभी भी भूस्खलन हो सकता है। स्थानीय लोग इस जगह हो रहे भूस्खलन के लिए सर्च शाफ्ट से निकलने वाले पानी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

भूस्खलन से सुहागा गांव को पैदा हो रहा खतरा
पिछले कई दिनों से भूस्खलन के चलते लगातार मुख्य सड़क ही नहीं बल्कि जेएसडब्ल्यू कंपनी के पावर हाऊस की सड़क तथा ग्रीनको कंपनी के पावर हाऊस की सड़क सहित खनी अर्की सड़क भी बंद हो रही है, जिसके कारण यहां पर आने-जाने वाले यात्री को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही स्लाइडिंग के चलते यहां पर अभी भी खतरा बरकरार है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से लगातार भूस्खलन जारी रहा तो यहां ऊपर बसे गांव सुहागा को भी खतरा हो सकता है।

एसडीओ गरोला ने लोगों से की ये अपील
एसडीओ गरोला बीसी ठाकुर ने कहा है कि भारी भूस्खलन के कारण खड़ामुख-होली मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया था, जिसे तकरीबन 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां पर लगातार लैंड स्लाइड जारी है इसलिए ध्यानपूर्वक यहां से अपनी गाड़ियां गुजारें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!