एकलव्य मॉडल स्कूल को चयनित भूमि का टीम ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा काम

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2019 03:13 PM

land inspection

भरमौर उपमंडल के खणी में प्रस्तावित एकलव्य मॉडल स्कूल के निर्माण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की एक टीम ने खणी का दौरा किया, जिसकी अध्यक्षता ए.डी.एम. भरमौर पी.पी. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शीघ्र तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर...

भरमौर: भरमौर उपमंडल के खणी में प्रस्तावित एकलव्य मॉडल स्कूल के निर्माण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की एक टीम ने खणी का दौरा किया, जिसकी अध्यक्षता ए.डी.एम. भरमौर पी.पी. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शीघ्र तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहुंचने के लिए खणी फाट से सड़क बनाने का प्रारूप लोक निर्माण विभाग शीघ्र तैयार करेगा। वहीं वन व राजस्व विभाग भी शीघ्र तमाम औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।

वर्ष 2010 में चयनित की गई थी भूमि

उल्लेखनीय है कि इस केंद्रीय स्कूल परिसर के निर्माण के लिए 75 बीघा जमीन खणी की धार नामक स्थान पर वर्ष 2010 में चयनित की गई थी। इतने वर्षों तक फाइलों तक सिमटे इस स्कूल को बनाने के लिए पुन: किए गए प्रयासों को अमलीजामा पहनाते हुए भरमौर प्रशासन ने अंतिम रूप देने की शुरूआत कर दी है जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पिछले कई वर्षों से हो रही थी केंद्रीय विद्यालय की मांग

भरमौर जैसे पिछड़े जनजातीय क्षेत्र जिसमें केंद्रीय विद्यालय की मांग पिछले कई वर्षों से थी। लोगों की इस मांग को पूरा होने की प्रक्रिया शुरू हो जाने से तथा बजट का प्रावधान हो जाने से लोगों ने संतोष जताया है। इस निरीक्षण टीम में अधिशासी अभियंता इंद्र सिंह उत्तम, तहसीलदार भरमौर केशव राम कोली, सहायक अभियंता जोङ्क्षगद्र शर्मा, कानूनगो दलजीत सिंह, राजस्व अधिकारी सुनील शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हेमराज, वन विभाग के वी.ओ. सुरेश शर्मा, पूर्व टी.ए.सी. इंद्र सिंह ठाकुर व पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!