Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2019 04:18 PM
मंडी जिला के अंतर्गत आती नगर पंचायत करसोग के न्यारा वार्ड के एक मकान के रसोईघर मे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिससे रसोईघर में रखा सारा समान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत रही कि इस घटना के दौरान रसोईघर में कोई भी मौजूद नहीं था। वहीं घटना की सूचना...
करसोग (धर्मवीर गौतम): मंडी जिला के अंतर्गत आती नगर पंचायत करसोग के न्यारा वार्ड के एक मकान के रसोईघर मे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिससे रसोईघर में रखा सारा समान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत रही कि इस घटना के दौरान रसोईघर में कोई भी मौजूद नहीं था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार दोपहर के समय घटित हुई। उस समय एक वृद्धा के अलावा घर पर और कोई मौजूद नहीं था। घटना के समय वृद्धा महिला भी सबसे नीचे वाली मंजिल में अपने किराएदार के पास बैठी हुई थी।
लोगों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग
जैसे ही आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने तुरन्त कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया जबकि पुलिस विभाग व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। यह मकान महेंद्र निवासी गांव न्यारा का बताया गया है। हलका कानूनगो संतोष कुमार ने करीब 2,50,000 रुपए के नुक्सान का आकलन किया है। डी.एस.पी. करसोग ने आग की घटना की पुष्टी की है।