Edited By Ekta, Updated: 23 Jan, 2019 01:20 PM
कुल्लू जिला की लगघाटी के खलाड़ा नाला में बुधवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी के दरकने से नीचे सड़क किनारे खड़ी टाटा सूमो उसकी चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार जहां पर यह पहाड़ी दरकी उसके ठीक सामने मंदिर में एक शादी समारोह चल रहा था। लोग वाहनों...
कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला की लगघाटी के खलाड़ा नाला में बुधवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी के दरकने से नीचे सड़क किनारे खड़ी टाटा सूमो उसकी चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार जहां पर यह पहाड़ी दरकी उसके ठीक सामने मंदिर में एक शादी समारोह चल रहा था। लोग वाहनों में सवार होकर इस शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जैसे ही एक सूमो में सवार कुछ लोग यहां पहुंचे और उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया उसी समय ऊपर से पहाड़ी दरक गई और कुछ चट्टानें वाहन पर आ गिरी। 
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने इस दुर्घटना के बारे में कुल्लू पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया। हादसे में पीज पंचायत के वाईन निवासी रोशन और राइल निवासी कपिल घायल हुए हैं। दोनों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा वाहन में अजय, अमन, ईशु आदि भी थे, पर ये सभी हादसे के समय तुरंत बाहर निकल गए। एसडीएम कुल्लू डॉ.अमित गुलेरिया ने बताया कि प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्यों को अंजाम दिया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।