किराए के कमरे में रह रही लड़की के साथ चालक ने किया दुष्कर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2024 08:21 PM

kullu girl rape

आनी में कम्प्यूटर कोर्स कर रही जिले के एक गांव की लड़की के साथ चालक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): आनी में कम्प्यूटर कोर्स कर रही जिले के एक गांव की लड़की के साथ चालक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आनी में पुराना बस अड्डे के पास एक निजी अस्पताल में बतौर चालक कार्यरत है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कम्प्यूटर कोर्स कर रही है और आनी में किराए के कमरे में रहती है। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई और आरोपी उसके साथ फोन पर बात करने लगा। आरोपी ने बाद में उसके किराए के कमरे में आना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप जड़ा कि लड़की के विरोध करने के बावजूद वह जबरन उसके किराए के कमरे में घुसता था। जब उसने आरोपी से पूछा कि इस प्रकार कब तक वह उसके साथ रहेगा इस पर आरोपी आगबबूला हो गया। अब लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पतोवा खनाग आनी जिला कुल्लू निवासी रवि कश्यप के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!