खेत में काम करने से रोका तो कर दी अपने ही बाप की पिटाई

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jul, 2024 06:41 PM

kullu father son fight

उपमंडल आनी के शोघा में एक बुजुर्ग के साथ उसके बेटे और बहू ने मारपीट की। घटना के दौरान बेटे ने उस पर कुदाली से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू: उपमंडल आनी के शोघा में एक पिता के साथ उसके बेटे और बहू ने मारपीट की। घटना के दौरान बेटे ने उस पर कुदाली से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रताप सिंह निवासी शोघा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा एक खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपने बेटे को उस खेत में काम न करने के लिए कहा। इस पर उसके बेटे ने उस पर कुदाली से हमला कर दिया। बहू ने भी उसका रास्ता रोका और पत्थर से हमला किया। घटना में पिता को चोटें आई हैं। पुलिस ने उसका मैडीकल करवाने के साथ उपचार भी करवाया। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!