Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2021 10:33 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश को प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से पूरी तरह से नाराज है। चाहे वे प्रदेश की जयराम सरकार हो या फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो। यह बात वीरवार को मंडी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने...
मंडी (रजनीश): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश को प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से पूरी तरह से नाराज है। चाहे वे प्रदेश की जयराम सरकार हो या फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो। यह बात वीरवार को मंडी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जयराम सरकार ने उपचुनाव में हार के डर से चुनाव तक टाल दिए। उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी कार्यकर्ता उम्मीदवार हो। इसकी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भी सौंपी है। प्रतिभा सिंह का नाम मंडी से लोगों की भावनाओं और कार्यकर्ताओं की मांग के अनुरूप पार्टी हाइकमान को भेजा गया है। टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार है पर यह निश्चित है कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की हार होना पक्की है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने को लेकर जयराम सरकार डर गई और कोविड का बहना बनाकर उपचुनाव को टाल दिया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की राह पर चल रही है। सत्ता परिवर्तन में उनकी मुख्य लड़ाई भाजपा से है और फिर इसमें मुख्यमंत्री चाहे कोई भी हो। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। व्यक्ति विशेष से कांग्रेस पार्टी की कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाती है और किसे हटाती है ये भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी मसला है। मुख्यमंत्री दिल्ली किस लिए जाते है इससे हमें कोई लेना देना नहीं पर जब भी मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार में जाए तो वहां से हिमाचल प्रदेश के लिए पैकेज लेकर आए न की वहां से खाली हाथ लौटे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here