बड़े नेताओं की परिक्रमा करने से मजबूत नहीं होगा संगठन : कुलदीप राठौर

Edited By Vijay, Updated: 02 Apr, 2021 08:02 PM

kuldeep singh rathore in jogindernagar

प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस विजय हासिल करके अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जीत की नींव रखेगी। जोगिंद्रनगर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने...

जोगिंद्रनगर (अमिता): प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस विजय हासिल करके अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जीत की नींव रखेगी। जोगिंद्रनगर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि सरकार से है। 2 वर्ष पहले उन्होंने कांगे्रस की बागडोर संभाली थी, तब से लेकर आज तक कांग्रेस के बिखरे संगठन को एक माला में पिरोने का काम किया है और इसमें वह कामयाब भी रहे हैं और आज कांग्रेस का संगठन मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी क्योंकि जयराम सरकार आज पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन में महत्व दिया है। हालांकि उन पर वरिष्ठ नेताओं का दबाव भी रहा क्योंकि वह संगठन से निकले व्यक्ति हैं। बड़े नेताओं की परिक्रमा करने से संगठन मजबूत नहीं हो सकता, इसके लिए धरातल पर काम करना पड़ेगा तथा काम करने वालों को ही पार्टी में तरजीह मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल, नप अध्यक्षा ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, पार्षद प्यार चंद व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उमेश ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एससी सैल के अध्यक्ष राकेश कुमार, पार्षद शीला देवी, लक्की ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर व शशि धरवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!