कांग्रेस में कुलदीप राठौर का रहेगा पूरा मान, प्रतिभा सिंह को मिलेगी हिमाचल की कमान

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2022 01:04 AM

kuldeep singh rathore and pratibha singh

हिमाचल कांग्रेस में बदलाव का खाका तैयार है, ऐेसे में सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का भी पूरा मान-सम्मान रखते हुए हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में पद दिया जा सकता है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस में बदलाव का खाका तैयार है, ऐेसे में सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का भी पूरा मान-सम्मान रखते हुए हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में पद दिया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में जल्द ही लिखित आदेश जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही हिमाचल के लिए गठित कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि हिमाचल कांग्रेस की कमान ऐसे चेहरे को दी जाए, जो विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा न रखता हो। तर्क  दिया गया कि यदि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष स्वयं चुनावी मैदान में उतरेगा तो वह प्रदेश भर में प्रचार के लिए समय नहीं दे पाएगा, जिसका नुक्सान हो सकता है। इसको लेकर अन्य राज्यों में हुए चुनाव का भी उदाहरण दिया गया है। 

चुनाव लड़ने की बजाय लड़वाने की चाह रखते वाला बने अध्यक्ष

गौर हो कि पंजाब के साथ ही अन्य कुछ राज्यों में हुए चुनाव में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में कमेटी ने सुझाव दिया है कि अध्यक्ष वहीं बने, जो चुनाव लड़ने की बजाय लड़वाने की चाह रखता हो। ऐसे में प्रतिभा सिंह का नाम आगे किया गया है क्योंकि वर्तमान मे वह मंडी से सांसद हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए पूरा समय दे सकती हैं तथा सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। देखा जाए तो प्रतिभा सिंह उपचुनाव में जीत दर्ज कर प्रदेश की राजनीति में होलीलॉज की ताकत का अहसास पहले ही हाईकमान को करवा चुकी है।

राठौर होंगे दिल्ली रवाना, ठियोग से चुनाव ताल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ठियोग से चुनाव लडऩे की तैयारियों में हैं। ऐसे में सूत्रों के अनुसार कमेटी द्वारा रिपोर्ट में की गई सिफारिश अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए उनके आड़े आ रही है। इसके साथ ही बदलाव की चर्चा के बीच राठौर सोमवार को दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में उनका पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। राठौर के बेटे की शादी है, वह शादी का निमंत्रण देने दिल्ली जा रहे हैं। इसी बीच  प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर भी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा करेंगे। 

...तो सुक्खू को मिलेगी चुनाव प्रचार समिति की कमान 

कांग्रेस हाईकमान द्वारा पार्टी नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके साथ ही टिकट आबंटन कमेटी में उन्हें शामिल किए जाने की चर्चा जोर पकड़े हुए है। देखा जाए तो सुक्खू 6 साल तक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं, लेकिन वर्तमान में उनके पास कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में उनके समर्थकों को उम्मीदें है कि जल्द ही उन्हें हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगा।

फिर सदस्यता अभियान का क्या औचित्य 

प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाया हुआ था। इसके तहत मैंबरशिप की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब ब्लॉक से लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव होने हैं। इसके लिए ऑब्जवर्र भी तैनात हो चुके हैं। ऐसे में सवाल ये भी उठाए जाए रहे हैं कि यदि सीधे प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाती है तो सदस्यता अभियान का औचित्य क्या रह जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!