कुहना का 'खूनी' मोड़: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Mar, 2026 01:00 PM

kuhna s  bloody  turn truck overturns while trying to save a biker

पंचायत कुहना का तीखा मोड़ एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गया। ऊना से ज्वालाजी की ओर जा रहा "लाहौरी जीरा" से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

रक्कड़, (आनंद): पंचायत कुहना का तीखा मोड़ एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गया। ऊना से ज्वालाजी की ओर जा रहा "लाहौरी जीरा" से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

लेकिन गनीमत रही कि चालक को केवल मामूली चोटें आईं। चालक के अनुसार, जैसे ही ट्रक कुहना के तीखे मोड़ पर पहुंचा, सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के लिए उसे अचानक स्टीयरिंग मोड़ना पड़ा। जिसके कारण ट्रक पलट गया। सूचना मिलते ही रक्कड़ पुलिस मौके पर पहुंची।

रक्कड़ तहसील से तहसीलदार मैडम अनुजा शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुहना के इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर चेतावनी बोर्ड और मजबूत बैरियर लगाए जाएं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!