गैस सिलैंडर में आग लगने से रसोईघर राख, 2 लोग झुलसे

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2019 03:29 PM

kitchen ashs during fire in gas cylinder 2 people scorched

तहसील गलोड़ के तहत ग्राम पंचायत लहड़ा के वार्ड नं.-5 में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे मदन शर्मा पुत्र भगत राम के घर पर गैस के नए सिलैंडर में अचानक आग लग गई। इस घटना से 2 लोग झुलस गए जबकि रसोईघर में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्थियों का कहना है...

गलोड़: तहसील गलोड़ के तहत ग्राम पंचायत लहड़ा के वार्ड नं.-5 में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे मदन शर्मा पुत्र भगत राम के घर पर गैस के नए सिलैंडर में अचानक आग लग गई। इस घटना से 2 लोग झुलस गए जबकि रसोईघर में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्थियों का कहना है कि सुबह ही 6 वर्ष की अर्शिता कमरे से निकलकर रसोई घर की ओर आई तो उसने रसोई में आग लगी देखी। इस दौरान उसने तुरंत इस बारे में अपनी माता पूजा को बताया तो उसने घर के अन्य लोगों को बुलाया।
PunjabKesari

इस दौरान सुरेश कुमार व मदन लाल ने अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाया। आग बुझाते समय सुरेश कुमार के सिर के बाल झुलस गए तथा मदन लाल के दोनों हाथ जल गए। पीड़ित मदन लाल का कहना है कि सुबह ही गैस का नया सिलैंडर लगाया था। वहीं प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार गलोड़ विपिन कुमार सोनी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!