KCCB ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया बड़ा Gift, इस माह से मिलेगी दोगुनी पैंशन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Aug, 2017 12:22 AM

kccb given big gift to retired employees  double pension from this month

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब दोगुनी पैंशन मिलेगी।

धर्मशाला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब दोगुनी पैंशन मिलेगी। बुधवार को धर्मशाला में के.सी.सी.बी. के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोगुनी पैंशन देने पर मुहर लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार बैंक चेयरमैन जगदीश सिपहिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह लाभ सितम्बर माह से दिए जाने का निर्णय लिया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोगुनी पैंशन दिए जाने का फैसला पहले भी बी.ओ.डी. ने लिया था लेकिन इसे अब जारी करने पर भी मुहर लगा दी गई है। बैंक के बी.ओ.डी. ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 90 साल बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान करने का भी फैसला लिया है। यह लाभ 2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा। यह लाभ प्रदेश के अन्य राजकीय विभागों की तर्ज पर बनी पॉलिसी के तहत ही बैंक देगा। इससे पहले कोई भी कर्मचारी बीमार होता था तो उसे इंडोर या आऊटडोर उपचार के बाद अपनी जेब से ही भुगतान करने को मजबूर होना पड़ता था।

कर्मचारियों को दीवाली पर मिलेगा बोनस
के.सी.सी.बी. के बी.ओ.डी. ने 8 नई ए.टी.एम. का ऑनलाइन शुभांरभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त सभी कर्मचारियों को दीवाली बोनस देने पर भी फैसला लिया गया है। सेवानिवृत्त महाप्रबंधक सतीश शर्मा ने के.सी.सी.बी. के बी.ओ.डी. निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए बी.ओ.डी. का सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरफ से आभार व्यक्त किया। के.सी.सी.बी. के अध्यक्ष जगदीश सपहिया ने कहा कि बी.ओ.डी. ने बड़ा फैसला सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पक्ष में लिया है और सितम्बर माह से इन्हें दोगुनी पैंशन दी जाएगी। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान भी वर्ष 2016 से किया जाएगा। इस पर बी.ओ.डी. ने मुहर लगा दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!