रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए आज से बहाल

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jun, 2023 11:10 PM

katrain rohtang pass resumed

रोहतांग दर्रे की बहाली का इंतजार कर रहे देशभर के पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है।

कटराईं (ब्यूरो): रोहतांग दर्रे की बहाली का इंतजार कर रहे देशभर के पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है। मंगलवार से पर्यटक रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। डी.सी. आशुतोष गर्ग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बी.आर.ओ. ने 4 दिन पहले ही दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए थे, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से पर्यटकों को रोहतांग नहीं भेजा जा रहा था। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी दर्रे का दौरा किया था और बी.आर.ओ. सहित प्रशासन को दर्रा जल्द बहाल करने के निर्देश दिए थे। दर्रे की बहाली होते ही मनाली के पर्यटन कारोबारियों में खुशी का माहौल है। पर्यटन कारोबारियों संदीप सूद, रोशन राणा व अविनाश बौद्ध ने कहा कि अब मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा। डी.सी. आशुतोष गर्ग ने बताया कि मंगलवार से पर्यटक रोहतांग दर्रे तक जा सकेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!