ऊना में खुला नौकरी का पिटारा: इस दिन होगा Interview

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Oct, 2025 10:22 AM

job openings in una interviews to be held on this day

स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम नंगली, रोपड़ में स्टाफ नर्स के 20 और ओटी(टैक्निशियन) के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है।

ऊना। स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम नंगली, रोपड़ में स्टाफ नर्स के 20 और ओटी(टैक्निशियन) के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा ओटीटी और बीएससी ओटीटी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82890-30599 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही,  साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!