सरिये से लदी जीप खाई में गिरी, चालक सहित 4 घायल

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2018 10:31 PM

jeep fall into the ditch 4 injured including driver

उपमंडल के रिस्सा के पास सरिया ले जा रही एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार थोना गेहरा का सुदर्शन कुमार सरकाघाट से किराए की जीप एप्लाइड फॉर में सरिया लोड कर ले जा रहा था कि रिस्सा के पास चालक...

सरकाघाट: उपमंडल के रिस्सा के पास सरिया ले जा रही एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार थोना गेहरा का सुदर्शन कुमार सरकाघाट से किराए की जीप एप्लाइड फॉर में सरिया लोड कर ले जा रहा था कि रिस्सा के पास चालक के नियंत्रण खो देने से जीप खाई में जा गिरी। परिणामस्वरूप चालक श्याम ठाकुर कुणालग वार्ड-5 नेपाली मजदूर खेमराज व विशाल तथा सुदर्शन जख्मी हुए हैं। चारों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
PunjabKesari

जीप में क्षमता से अधिक लोड था सरिया
दुर्घटना का कारण जीप में क्षमता से अधिक सरिया लोड होना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज किया है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!