बड़ी सफलता : नाकाबंदी पर जीप से 49 किलोग्राम भुक्की बरामद, एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Oct, 2019 06:14 PM

jeep driver arrested with bhukki

पुलिस ने एक व्यक्ति को 49.28 किलोग्राम भुक्की की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बजौरा के समीप रुआड़ू में पुलिस की टीम ने नाका लगाया हुआ था।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने एक व्यक्ति को 49.28 किलोग्राम भुक्की की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बजौरा के समीप रुआड़ू में पुलिस की टीम ने नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान तड़के करीब 4 बजे एक जीप को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। चैकिंग के दौरान जीप में कुछ थैले पाए गए। उन थैलों के संदर्भ में जब जीप चालक से पूछा गया तो वह घबरा गया। थैलों को खोलने पर उनमें 49.28 किलोग्राम भुक्की पाई गई। पुलिस ने उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान भाग चंद निवासी पनेऊगी कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने भुक्की की यह खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। इस संदर्भ में आरोपी से पूछताछ चल रही है। इन दिनों दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस ने नाकाबंदी व गश्त बढ़ा दी है] ऐसे में कई नशा तस्कर नशे की खेप के साथ भी पकड़े जा रहे हैं। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पुलिस पूछताछ चल रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे के सौदागरों के संदर्भ में पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों के नाम पुलिस गुप्त रखेगी। दशहरा उत्सव शुरू होने से ठीक पहले भुक्की की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से नशा माफिया में भी हड़कंप की स्थिति है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!