Edited By Vijay, Updated: 18 May, 2019 04:33 PM
सोलन-राजगढ़ सड़क पर यशवंत नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा दशकों पहले बनाई गई वर्षाशालिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है। इस बात की सूचना लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिस विभाग को दे दी गई है।
राजगढ़ (गोपाल शर्मा): सोलन-राजगढ़ सड़क पर यशवंत नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा दशकों पहले बनाई गई वर्षाशालिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है। इस बात की सूचना लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिस विभाग को दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक बाजार के बीचोंबीच बनी इस वर्षाशालिका को रात्रि के समय जे.सी.बी. मशीन से तोड़ा गया है। इसे तोडऩे के पीछे क्या कारण रहा होगा इस बात का पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। डी.एस.पी. राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डैमेज टू पब्लिक प्रॉपटी एक्त के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है और मामले में संलिप्त लोगों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।