Edited By kirti, Updated: 30 Jun, 2019 12:05 PM
जिला कांगड़ा में जे.बी.टी. भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों (जे.बी.टी./वार्ड ऑफ एक्स-सॢवस मैन) के 20 रिक्त पदों (सामान्य वर्ग-14, अन्य पिछड़ा वर्ग-2, अनुसूचित जाति-3, अनुसूचित जन जाति-1 पद) की भर्ती की जा रही है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा...
धर्मशाला : जिला कांगड़ा में जे.बी.टी. भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों (जे.बी.टी./वार्ड ऑफ एक्स-सॢवस मैन) के 20 रिक्त पदों (सामान्य वर्ग-14, अन्य पिछड़ा वर्ग-2, अनुसूचित जाति-3, अनुसूचित जन जाति-1 पद) की भर्ती की जा रही है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा राजकुमार शर्मा ने बताया कि कांगड़ा के समस्त रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों, जिन्होंने जे.बी.टी. का 2 वर्ष का प्रशिक्षण उत्तीर्ण किया है तथा जे.बी.टी. टैट पास किया है, से 10 जुलाई तक सूचियां मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं।