Edited By Vijay, Updated: 15 Dec, 2019 04:58 PM
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते फतेहपुर के जवान की जम्मू में मौत हो गई है। उक्त जवान जम्मू में 5 जैक राइफल में सूबेदार के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार फतेहपुर के गांव हाड़ा का निवासी विनोद कुमार रविवार सुबह जब अपनी बैरक में...
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते फतेहपुर के जवान की जम्मू में मौत हो गई है। उक्त जवान जम्मू में 5 जैक राइफल में सूबेदार के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार फतेहपुर के गांव हाड़ा का निवासी विनोद कुमार रविवार सुबह जब अपनी बैरक में सीढ़ियों से उतर रहा था तो अचानक सिर के बल नीचे गिर गया, जिसके चलते उसके सिर से खून बहने लगा तथा अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।
सेना की ओर से जवान की मौत बारे परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिसके चलते जवान के घर पर कोहराम मच गया है। जवान के परिवार में बुजुर्ग मां व पत्नी के अलावा 2 नन्ही बच्चियां हैं। जवान के परिजनों को ढांढस बधाने लोग उनके घर पहुंचने शुरू हो गए हैं।