रेल रोको अभियान का दिखा असर, ऊना में 38 मिनट लेट पहुंची जनशताब्दी एक्सप्रैस

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2021 05:57 PM

janashtabdi express arrived in una 38 minutes late

किसानों द्वारा रेल रोको अभियान का कुछ असर दिल्ली से ऊना तक चलने वाली जनशताब्दी पर भी देखने को मिला है। यह ट्रेन निर्धारित समय से 38 मिनट लेट ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर करीब अढ़ाई बजे ऊना के लिए चलती है और ऊना पहुंचने का समय...

ऊना (मनोहर): किसानों द्वारा रेल रोको अभियान का कुछ असर दिल्ली से ऊना तक चलने वाली जनशताब्दी पर भी देखने को मिला है। यह ट्रेन निर्धारित समय से 38 मिनट लेट ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर करीब अढ़ाई बजे ऊना के लिए चलती है और ऊना पहुंचने का समय 10 बजकर 10 मिनट है लेकिन वीरवार रात्रि यह ट्रेन 10:48 मिनट पर पहुंची। इसकी पुष्टि रेलवे स्टेशन मास्टर ऊना रोहित झा ने की है। दिल्ली से ऊना के लिए अनेक लोगों के सगे-संबंधी इस ट्रेन में आ रहे थे और वह 10 बजे से पहले ही यहां पहुंच चुके थे। रेल रोको अभियान के कारण उन्हें भी ऊना में काफी देर तक ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा।

24 नवम्बर को दिल्ली चलनी शुरू हुई थी जनशताब्दी ट्रेन

लॉकडाऊन व कोरोना काल के चलते एक बार जनशताब्दी एक्सप्रैस बंद हो गई थी। इसके साथ ही अन्य ट्रेनें भी बंद थीं। इसके उपरांत करीब 71 दिन के बाद 2 जून को ऊना जनशताब्दी ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू की गई थी। तब यही ट्रेन ऊना से दिल्ली के लिए रवाना होती थी और दिल्ली से ऊना के लिए चलती थी। इस रेल के माध्यम से काफी यात्री हिमाचल के विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए ऊना पहुंचते थे। इसके बाद 26 सितम्बर को एक बार फिर किसानों के आंदोलन के चलते यह ट्रेन बंद हो गई थी। इसके बाद पंजाब में किसान आंदोलनों के कारण इस ट्रेन को लगातार रद्द किया जाता रहा। फिर यह ट्रेन नवम्बर माह में 24 तारीख से दिल्ली के लिए चलनी शुरू हुई थी।

वर्तमान में चल रहीं 2 रेलगाड़ियां

जिला ऊना से इस समय केवल 2 ही रेलगाड़ियां ऊना से दिल्ली व पिंक सिटी जयपुर के लिए चल रही हैं। इसके अलावा कोरोना काल के चलते अन्य कोई भी ट्रेन शुरू नहीं हो पाई है। जयपुर के लिए ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसमें काफी यात्री सफर करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!