Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Nov, 2019 12:41 PM
आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को पालमपुर में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग धर्मशाला जोन की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला कांगड़ा व चंबा में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा नई योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर दोनों जिलों से मुख्य...
पालमपुर (मुनीष): आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को पालमपुर में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग धर्मशाला जोन की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला कांगड़ा व चंबा में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा नई योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर दोनों जिलों से मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंताओं ने भाग लिया।
आई.पी.एच मंत्री ने सभी को जलजीवन मिशन के तहत बनने वाली योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेडिंग चल रही योजनाओं के कार्य को इसी साल 31 दिसंबर तथा बड़ी योजनाओं के कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में धर्मशाला जोन के अधीन आने वाले सभी मंडलों व उपमंडलों के अधिकारियों से उनके इलाकों में चल रही योजनाओं के कार्यों बारे जानकारी भी ली।