Mandi: बाढ़ में मां-बाप और दादी काे खाे चुकी नन्ही 'नितिका' से मिले जयराम ठाकुर, गाेद में उठाकर किया दुलार

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2025 04:51 PM

jairam thakur met little nitika

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की गाेद में दिख रही ये नन्ही बच्ची नितिका (11 माह) आज पूरे प्रदेश की भावनाओं का केंद्र बन गई है। 30 जून की रात मंडी जिले के तलबाड़ा गांव में आई भीषण बाढ़ ने नितिका के जीवन को ऐसा झटका दिया कि वो पलभर में अनाथ हो गई।

मंडी (रजनीश): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की गाेद में दिख रही ये नन्ही बच्ची नितिका (11 माह) आज पूरे प्रदेश की भावनाओं का केंद्र बन गई है। 30 जून की रात मंडी जिले के तलबाड़ा गांव में आई भीषण बाढ़ ने नितिका के जीवन को ऐसा झटका दिया कि वो पलभर में अनाथ हो गई। उस रात गांव में जब बाढ़ आई ताे नितिका के माता-पिता और दादी पानी का बहाव माेड़ने लग गए, लेकिन प्रकृति काे कुछ और ही मंजूर था। अचानक आया पानी का तेज बहाव तीनाें काे अपने साथ बहा ले गया। इस हृदय विदारक हादसे में नितिका अकेली ऐसी बची, जो रसोई के एक कोने में सुरक्षित पाई गई। सुबह जब गांववालों ने रसोई में उसे जिंदा देखा, तो हर आंख नम हो गई। रिश्तदाराें ने तुरंत उसे माैके से उठाया और सुरक्षित किया।
PunjabKesari

शुक्रवार काे जब पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर गांव पहुंचे, तो उन्होंने इस मासूम को गोद में लेकर दुलार दिया। इस दाैरान जयराम ठाकुर भी काफी भावुक नजर आए। नितिका उस परिवार से है, जिसके सदस्य बलवंत ठाकुर खुद पूर्व सीएम जयराम के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं।
PunjabKesari

बलवंत ठाकुर ने बताया कि कई लोग बच्ची को गोद लेने की इच्छा जता रहे हैं, लेकिन परिवार की बुआ और बाकी रिश्तेदारों ने साफ कह दिया है कि ये नन्हा फूल उन्हीं की जिम्मेदारी है। वे इसे किसी भी कीमत पर अपने से अलग नहीं करेंगे, क्योंकि नितिका अब उनके लिए मां, बहन और भाई जैसी बन चुकी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!