CM जयराम बोले- कांग्रेस पार्टी का Manifesto मात्र छलावा (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 02 Apr, 2019 04:41 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में जारी मेनिफेस्टो को मात्र छलावा और जनता को भ्रमित करने वाला करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य लोक लुभावने वायदे कर सत्ता हथियाना है, क्योंकि कांग्रेस...

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में जारी मेनिफेस्टो को मात्र छलावा और जनता को भ्रमित करने वाला करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य लोक लुभावने वायदे कर सत्ता हथियाना है, क्योंकि कांग्रेस के नेता सत्ता के बिना नहीं रह सकते और अब उनकी छटपटाहट साफ दिखाई दे रही है। यहां जारी प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोग कांग्रेस के इस झूठ के पुलिंदे से प्रभावित होने वाले नहीं हैं क्योंकि वे दोबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता भली भांति जानती है कि कांग्रेस की कथनी व करनी में कितना फर्क है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के व्यक्तित्व से भली भांति परिचित हैं, जो समय समय पर अपने बयान बदलते रहते हैं, इसलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था परन्तु देश से गरीबी तो नहीं हटी परन्तु अनेक औद्योगिक घरानें ही फलीभूत हुए। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को 72000 रुपए सलाना देने की घोषणा भी केवल मात्र चुनावी स्टंट है जो निर्धन लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है। जयराम ने कहा कि देशवासी जानते हैं कि आज राष्ट्र को एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है और वह नेतृत्व नरेन्द्र मोदी ही दे सकते हैं जो विगत पांच वर्षों में विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरे देश में कोई अस्तित्व नहीं है और जिन दलों के साथ वे गठबंधन कर रहे हैं वे अपने-अपने राज्यों में अपना जनाधार खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2009 में भी नारा दिया था कि ‘आम आदमी के बढ़ते कदम-हर कदम पर भारत बुलन्द’ परन्तु सभी जानते हैं कि भारत की अर्थ व्यवस्था व भारत की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की साख पर भारी गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वर्ष 2014 के अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने नारा दिया था ‘कांग्रेस एकमात्र विकल्प’ परन्तु देश की प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस पार्टी को 44 सीटों का दल बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वायदा किया गया है परन्तु वास्तविक यह है कि 60 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के कल्याण के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 2030 तक गरीबी हटाने का वायदा भी अपने आप में हास्यास्पद है क्योंकि कांग्रेस पार्टी द्वारा यह नारा लगभग 45 वर्ष पहले दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिससे एक नए भारत का उदय हो रहा है। इसके अलावा मोदी सरकार ने श्रमिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और वे एक बार फिर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तथा लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!