विवादों के बीच कांग्रेस कार्यालय में इंटक चुनाव, सुक्खू मुर्दाबाद के लगे नारे (Video)

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2018 08:53 PM

विवादों के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रदेश इंटक के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इंटक के वर्तमान अध्यक्ष हरदीप बावा के समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुर्दाबाद के नारे लगाकर...

शिमला: विवादों के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रदेश इंटक के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इंटक के वर्तमान अध्यक्ष हरदीप बावा के समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध दर्ज करवाया। नारेबाजी दोनों पक्षों की तरफ से की गई। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण भी हुआ, जिस कारण कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यालय के दरवाजों को बंद कर दिया गया। कुछ समय पहले यह सारा विवाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से बबलू पंडित को इंटक का नया अध्यक्ष मनोनीत करने के कारण उठा है। इस नियुक्ति के बाद इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी ने बावा हरदीप के समर्थन में पत्र भी जारी किया था लेकिन उसके बावजूद यह चुनाव आज कांग्रेस मुख्यालय में करवाया गया है।
PunjabKesari
बबलू पंडित को सौंपी इंटक की कमान
उल्लेखनीय है कि इंटक को कांग्रेस के साथ राजनीतिक संबंध रखने की बजाय ट्रेड यूनियन के रूप में अधिक जाना जाता है। लिहाजा ऐसे में सुक्खू की तरफ से इंटक के चुनाव करवाए जाने के कारण गुटबाजी को और हवा मिली है। कांग्रेस कार्यालय में विवादों के बीच हुए चुनाव में बबलू पंडित को इंटक की कमान सौंपी गई। इस अवसर पर ऋ षिकेश वर्मा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इंटक की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणियों व ब्लाक कार्यकारिणियों को भंग करने की घोषणा की गई। चुनाव में भगत सिंह वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, महिम चंद्र को महासचिव, विक्रम ठाकुर को कोषाध्यक्ष, ओम शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी व इंटक आई.टी. सैल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद बबलू पंडित ने जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणियों व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही।
PunjabKesari
सुक्खू ने थपथपाई पीठ
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विवादों के बीच पूरी हुई इस चुनाव प्रक्रिया के बाद नए इंटक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इंटक की नई कार्यकारिणी का विस्तार करने के आदेश दिए, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने के निर्देश भी दिए।
PunjabKesari
सुक्खू के संरक्षण में नकली इंटक बनी : हरदीप बावा
वहीं बावा हरदीप सिंह ने स्वयं को असली प्रदेशाध्यक्ष बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के बहाने इंटक कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र करने का प्रयास किया गया। इस दौरान जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि कांग्रेस अध्यक्ष नकली इंटक का गठन कर रहे हैं तो उसका जमकर विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू के संरक्षण में नकली इंटक को बनाने का प्रयास किया गया है जबकि उनका कार्यकाल वर्ष 2020 में पूरा होना है। उन्होंने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी जो सी.डब्ल्यू.सी. के सदस्य भी हंै, उनके साथ हैं और उनके नेतृत्व में इंटक एकजुट है। उन्होंने सुक्खू पर कांग्रेस को तोडऩे का आरोप भी लगाया।

आखिर कौन है असली, कौन है नकली
इंटक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से संबंध रखने वाली एक टे्रड यूनियन है। वर्ष 1994 से लेकर अब तक इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व जी. संजीवा रेड्डी के पास है। हाल ही में उन्हें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किया है लेकिन दिनेश शर्मा के नेतृत्व में इंटक का एक समानांतर संगठन भी पिछले कुछ समय से सक्रिय है। दिनेश शर्मा ने उत्तराखंड के रुड़की में इसका मुख्यालय बनाया हुआ है। आज यहां दिनेश शर्मा के गुट वाली समानांतर इंटक के चुनावों में बबलू पंडित को हिमाचल इंटक का नया अध्यक्ष चुना गया है। इनमें से कौन सी इंटक असली है और नकली है, इस पर अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने अपनी सफाई नहीं दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!