Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2021 06:37 PM
शनिवार को देव अभिनंदन के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव पालकियों को शीश नवाने के बाद देव पालकियों को कंधा देकर मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई।
श्री रेणुका जी (ब्यूरो): शनिवार को देव अभिनंदन के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव पालकियों को शीश नवाने के बाद देव पालकियों को कंधा देकर मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा कंकीन बाजार से होते हुए रेणुका जी तीर्थ पहुंची।
यहां देखें वीडियो...
विभिन्न स्थानों से आई चार देव पालकियां शोभायात्रा में शामिल हुईं। सर्वप्रथम शाही परिवार ने गिरी नदी के तट पर जम्मू कोठी से आई देव पालकी को शीश नवाकर अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाया। शोभायात्रा के दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ शीश नवाकर देव पालकियों का अभिनंदन किया। इस दौरान भगवान परशुराम और माता रेणुका के जयकारों से वादियां गूंज उठीं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here