वित्त राज्य मंत्री बोले- हिमाचल में उद्योगों को GST पर 2027 तक छूट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Aug, 2017 02:28 PM

industries in himachal up to 2027 on gst

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के चुनावी समय में भाजपा रथ यात्रा, मिनी रथ यात्रा, आक्रोश ...

सोलन : हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के चुनावी समय में भाजपा रथ यात्रा, मिनी रथ यात्रा, आक्रोश रैली और अब दलित सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिसे देखकर एेसा प्रतीत हो रहा है की भाजपा अपने लक्ष्य 50 प्लस को लेकर काफी गम्भीर है। वह जनता को संगठन के साथ जोड़ने और उन्हें जागरूक करने के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करने का भी प्रयास कर रही है। दलित स्वाभिमान सम्मलेन में भी भारी हजूम देखने को मिला है। इस कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेधवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीँ दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे कार्यक्रम के दौरान मेधवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
PunjabKesari

भाजपा चुनावी रण के लिए पूरी तरह तैयार
इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेधवाल ने सोलन में हुंकार भरते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के आगे हिमचलमे भी कांग्रेस सरकार नहीं टिक पाएंगी । उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में पूरी तरह से चुनावी रण के लिए तैयार हैं।और वह अपने लक्ष्य को अवश्य हासिल करेगी और हिमाचल को कांग्रेस मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों की काफी लम्बे समय से मांग थी कि हिमाचल में  लगे उद्योगों को छूट मिले तो उन्हीं मांगो को ध्यान में रखते हुए जी एस टी में विशेष छूट दी है अब यह छूट 2027 तक चलेगी। जिस से हिमाचल में लगे उद्योगों को बहुत फायदा होगा और हिमाचल की आर्थिकी में भी सुधार होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!