कांगड़ा में जमकर बरसे मेघ, अन्य हिस्से भी हुए तर

Edited By kirti, Updated: 17 Jun, 2018 09:29 AM

in kangra a large number of rainy clouds

हिमाचल में मानसून से पहले की वर्षा अपने तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को जिला कांगड़ा में मेघ जमकर बरसे और प्रदेश के अन्य जिले भी बारिश से तर हुए। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस बारिश से जहां किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिली है,...

शिमला : हिमाचल में मानसून से पहले की वर्षा अपने तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को जिला कांगड़ा में मेघ जमकर बरसे और प्रदेश के अन्य जिले भी बारिश से तर हुए। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस बारिश से जहां किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिली है, वहीं नकदी फसलों के लिए भी यह बारिश लाभकारी बताई जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश के साथ गर्जना की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते प्रदेश भर में बीते 3-4 दिनों से छाई धुंध भी अब छंटने लगी है।

लोगों को आसमान में फैली धुंध से राहत मिलेगी 
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया  कि बारिश होने से आसमान में फैली धुंध से राहत मिलेगी और आने वाले कुछ दिनों में यह पूरी तरह से छंट जाएगी। प्रदेश के जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 35.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, वहीं पालमपुर में 29.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही शिमला में 4.6, सुन्दरनगर में 2.2, धर्मशाला में 21.6 तथा ऊना में 23.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों में हल्की से लेकर दरमयाना बारिश दर्ज की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!