IGMC की कैंटीन के खाने की अब समय-समय पर होगी जांच

Edited By kirti, Updated: 19 Oct, 2018 11:03 AM

igmc s canteen meal will now be tested from time to time

आई.जी.एम.सी. की कैंटीन में मरीजों को बनने वाले खाने की अब समय-समय पर जांच होगी। अस्पताल प्रशासन ने खाने को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। प्रशासन ने यह जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपने का मन बनाया है। इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम को...

शिमला : आई.जी.एम.सी. की कैंटीन में मरीजों को बनने वाले खाने की अब समय-समय पर जांच होगी। अस्पताल प्रशासन ने खाने को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। प्रशासन ने यह जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपने का मन बनाया है। इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम को पत्र भी लिखा है। इसके तहत निगम के स्वास्थ्य विभाग को खाने के सैंपल भर कर उन्हें टैस्ट करवाने का आग्रह किया गया है। आई.जी.एम.सी. के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है।इसके साथ ही अस्पताल की कैंटीन में रूटीन में साफ-सफाई का भी जायजा लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आए दिन अस्पताल प्रशासन को शिकायतें मिल रही हैं। मरीज व इनके परिजन कैंटीन के खाने व वहां साफ-सफाई को लेकर अक्सर सवाल उठाते हैं। इसके  चलते अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!