नौकरी चाहिए तो 9 अगस्त को श्री नयना देवी जी आएं,37 विभिन्न पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2024 07:12 PM

if you want a job then come to shri nayana devi ji

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 30, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 तथा एचआर के 2 पदों हेतु 9 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 11 बजे से कैंपस...

बिलासपुर (विशाल): जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 30, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 तथा एचआर के 2 पदों हेतु 9 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण व एचआर के लिए स्नातक व एमबीए होनी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को मासिक मानदेय 12 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक दिया जाएगा। पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच व न्यूनतम वजन 60 किग्रा तथा महिला उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 5 फुट 4 इंच व न्यूनतम वजन 48 किग्रा होना चाहिए। 20 से 36 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का इम्प्लॉयमैंट एक्सचेंज के पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!