Edited By kirti, Updated: 13 Jul, 2018 03:10 PM
अगर आप मछली के शौकीन हैं तो अब 15 अगस्त तक आपको इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि कमजोर मानसून के चलते हिमाचल के जलाशयों में लगाए गए 2 माह के प्रतिबंध की अवधि अब 15 दिन और बढ़ा दी गई है। इसके तहत इस साल का प्रतिबंधकाल 76 दिन का होगा। इस बाबत मत्स्य सहकारी...
बिलासपुर (मुकेश): अगर आप मछली के शौकीन हैं तो अब 15 अगस्त तक आपको इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि कमजोर मानसून के चलते हिमाचल के जलाशयों में लगाए गए 2 माह के प्रतिबंध की अवधि अब 15 दिन और बढ़ा दी गई है। इसके तहत इस साल का प्रतिबंधकाल 76 दिन का होगा। इस बाबत मत्स्य सहकारी सभाओं की राय लेने के बाद विभाग की तरफ से एक प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया है जिस पर सरकार ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। यही नहीं अब आगे से मत्स्य विभाग ने 16 जून से लेकर 15 अगस्त तक ही प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए जल्द ही एक प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। मत्स्य विभाग के निदेशक एवं प्रारक्षी सतपाल मैहता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में अब 15 अगस्त 2018 तक प्रदेश के सामान्य जलों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। बताया जा रहा है कि ये मछली पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली को मुख्य रूप से सप्लाई होती हैं।