Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2019 08:41 PM
सोलन के मशीवर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिस वजह से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय महिला का बेटा भी माैके पर मौजूद था, जिसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसकी वजह से महिला की जान बच गई। घायल महिला को...
सोलन (चिनमय): सोलन के मशीवर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिस वजह से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय महिला का बेटा भी माैके पर मौजूद था, जिसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसकी वजह से महिला की जान बच गई। घायल महिला को उसके बेटे द्वारा सोलन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके की अोर रवाना हुई। इस घटना में महिला के पति ने अपनी पत्नी पर हमला किया है, जिसके चलते महिला घायल हुई है और उसका इलाज सोलन के अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है|