चंडीगढ़ व कोटा में फंसे 57 लोगों को लेकर सोलन पहुंचीं HRTC बसें

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2020 08:41 PM

hrtc buses reached solan with 57 people stranded in chandigarh and kota

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को घर तक पहुंचाने का कार्य सरकार ने शुरू कर दिया है। हरियाणा से 52 लोगों की वापसी के बाद चंडीगढ़ से 20 व राजस्थान के कोटा से 37 लोग सोलन पहुंचे हैं। सभी का मैडीकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

सोलन (अमित): देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को घर तक पहुंचाने का कार्य सरकार ने शुरू कर दिया है। हरियाणा से 52 लोगों की वापसी के बाद चंडीगढ़ से 20 व राजस्थान के कोटा से 37 लोग सोलन पहुंचे हैं। सभी का मैडीकल परीक्षण करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को चंडीगढ़ से 20 छात्रों को लेकर बसें सोलन के राधा स्वामी सत्संग मैदान पहुंची हैं। देर रात पहुंची एक बस में 11 लड़कियां और 9 लड़कों को लाया गया है। इनकी भी चिकित्सा जांच करवाई जा रही है।
PunjabKesari, People Image

रविवार सुबह राजस्थान के कोटा में फंसे हिमाचल के छात्रों सहित अन्य लोगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें परवाणु पहुंचीं। 37 लोगों को कोटा से परवाणु लाया गया है। इनमें 15 लड़कियां, 19 लड़के व 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी को फिलहाल परवाणु में ही रखा गया है, जहां पर इनकी स्वास्थ्य जांच हो रही है। कोटा से लाए गए सभी लोगों को शिवालिक होटल परवाणु में रखा गया है।

दूसरी ओर चंडीगढ़ में फंसे हिमाचल के छात्रों को भी देर रात तक सोलन लाया जा रहा है। चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में सरकार ने चंडीगढ़ में रह रहे छात्रों को 1 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहां पर रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा करने के बाद उन्हें बसों के माध्यम से प्रदेश के सीमा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। जिलाधीश सोलन केसी चमन ने कहा कि यहां पहुंच रहे सभी छात्रों का चिकित्सा परीक्षण करवाया जा रहा है। उनके रहने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद उन्हें घरों को भेजा जाएगा और होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!