HRTC बसों में महंगा हुआ अब बाहरी राज्यों के लिए सफर, इतना बढ़ा किराया

Edited By Ekta, Updated: 21 Aug, 2019 10:46 AM

hrtc buses become expensive now travel to outside states

पंजाब के रास्ते से बाहरी राज्यों में आने-जाने वाले बस यात्रियों को अब अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। मंगलवार को पंजाब सरकार ने बस किराया में हल्की बढ़ौतरी करने का निर्णय लिया। इसके चलते प्रदेश की लंबी दूरी की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को प्रदेश...

धर्मशाला (नरेश): पंजाब के रास्ते से बाहरी राज्यों में आने-जाने वाले बस यात्रियों को अब अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। मंगलवार को पंजाब सरकार ने बस किराया में हल्की बढ़ौतरी करने का निर्णय लिया। इसके चलते प्रदेश की लंबी दूरी की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को प्रदेश की सीमा के बाहर 10 से लेकर 30 रुपए तक का अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ेगा। पंजाब में साधारण बसों के किराए को प्रति किलोमीटर 1.09 रुपए से बढ़ाकर 1.14 रुपए किया गया गया है जबकि वोल्वो बसों में प्रति किलोमीटर 10 पैसे की बढ़ौतरी करते हुए 2.18 रुपए से 2.28 रुपए किया गया है। बहरहाल पंजाब में बस किराया बढ़ने के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की लांग रूट बसों के किराए में संशोधन कर दिया गया है। उधर निगम धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि पंजाब में बसों के किराया बढ़ाए जाने के चलते लंबी दूरी की बसों के किराए में थोड़ी बढ़ौतरी हुई है।  

इतना चुकाना पड़ेगा किराया

रूट                              पुराना किराया     नया किराया

धर्मशाला-दिल्ली (वोल्वो)         1347/-                  1363/-
धर्मशाला-दिल्ली (साधारण)      614/-                     621/-
धर्मशाला-चंडीगढ़ (वोल्वो)        771/-                     782/-
धर्मशाला-चंडीगढ़ (साधारण)     380/-                     386/-
धर्मशाला-लुधियाना (साधारण    307/-                    312/-
धर्मशाला-अनूपगढ़ (साधारण)    703/-                   720/-
धर्मशाला-हरिद्वार (वोल्वो)          1689/-                 1698/-
धर्मशाला-हरिद्वार (साधारण)        633/-                  640/-
धर्मशाला-पठानकोट(साधारण)    160/-                  162/-
अमृतसर-मनाली (वोल्वो)           1542/-                1550/-

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!