भाजपा ने 3 पूर्व निर्दलीय विधायकों को दिए टिकट, कांग्रेस अभी मंथन में ही जुटी

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2024 11:31 PM

hp by election 2024

भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव की तरह 3 उपचुनाव में भी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने वालों को टिकट थमाए हैं।

शिमला (कुलदीप): भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव की तरह 3 उपचुनाव में भी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने वालों को टिकट थमाए हैं। इस बार तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों होशयार सिंह को देहरा, केएल ठाकुर को नालागढ़ व आशीष शर्मा को हमीरपुर से टिकट दिया गया है। प्रदेश में 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होना है। उधर, कांग्रेस टिकटों को लेकर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शुक्रवार को दिल्ली जाने की संभावना है। इसी कारण मुख्यमंत्री का शुक्रवार को आम जनता से मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से टिकटों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस की तरफ से देहरा से डाॅ. राजेश शर्मा एवं हरि ओम शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर के नाम की भी सियासी गलियारों में चर्चा है। हमीरपुर से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू व डाॅ. पुष्पेंद्र तथा नालागढ़ से हरदीप बाबा के साथ लखविंदर राणा का नाम भी चर्चा में है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!