बड़सर के गरीब परिवारों के बनेंगे आवासः बलदेव शर्मा

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Feb, 2021 03:15 PM

housing will be built for poor families of badsar baldev sharma

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा 37 परिवारों को 55.50 लाख की अनुदान राशि मंजूर करवाई है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार कार्य कर रही है।

बड़सर : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा 37 परिवारों को 55.50 लाख की अनुदान राशि मंजूर करवाई है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा मंत्री सरवीन चैधरी का आभार जताया है। हमीरपुर जिला में वर्ष 2021-22 वित्त वर्ष में गरीब-वंचितों के कल्याण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। ये पैसा जरूरतमंदों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान पर खर्च किया जाएगा। प्रदेश सरकार समाज कल्याण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। समाज के पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अनेकों अहम निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा पिछड़े एवं गरीब वर्ग के परिवारों को आवास सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा गृह निर्माण अनुदान योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत बड़सर क्षेत्र में 37 पात्र परिवारों को 55 लाख 50 हजार की अनुदान राशि स्वीकृत हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा हमेशा जनता के साथ है, लोगों का कैसे भला हो सकें इसके लिए हरदम प्रयासरत रहते हैं। आज के दौर में हर व्यक्ति का सपना रहता है कि उसका स्वयं का पक्का मकान हो, किंतु परिवार की आर्थिक स्थिति के चलते उसका सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे व्यक्तियों के सपने पूरे करने का जिम्मा भाजपा सरकार ने अपने कंधों पर लेते हुए आज जरूरतमंदों को रहने के लिए आवास उपलब्ध कराया है। क्षेत्र के समुचित विकास में हम जरा भी कमी मेहसूस नही होने देंगे।बड़सर विधानसभा क्षेत्र समृद्ध बने, खुशहाल बने यही हमारा उद्देश्य है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!