Edited By kirti, Updated: 10 Nov, 2018 01:43 PM
हिमाचल प्रदेश में 10 कमरों का एक मकान जल कर राख हो गया है। शनिवार सुबह करीब 3 बजे लगी अांग ने धामा गांव में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के मुताबिक परिवार के एक सदस्य की जब अचानक नींद खुली तो अाग को देखकर वह हैरान हो गया। जिसके बाद उसने दूसरे कमरों में...
कुल्लू(दिलीप):हिमाचल प्रदेश में 10 कमरों का एक मकान जल कर राख हो गया है। शनिवार सुबह करीब 3 बजे लगी अांग ने धामा गांव में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के मुताबिक परिवार के एक सदस्य की जब अचानक नींद खुली तो अाग को देखकर वह हैरान हो गया। जिसके बाद उसने दूसरे कमरों में सो रहे परिवार से सभी सदस्यों को बाहर निकाला।इससे पहले घर के अंदर कमरों में रखा सामान निकालते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई।
बताया जा रहा है कि धामा गांव में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पहुंचने से पहले ही 10 कमरे जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में सुख राम,चमन लाल,टेक चंद के परिवार के 11 सदस्य बेघर हो गए। आग से 25 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
दरअसल मकान काष्टकुणी शैली का था, जिसके चलते मकान कुछ घंटों में जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।