होली महोत्सव​​​​​​​ पालमपुर की सांस्कृतिक संध्याओं में पहाड़ी, पंजाबी व बॉलीवुड गीतों का लगेगा तड़का

Edited By Vijay, Updated: 20 Mar, 2024 08:37 PM

holi festival palampur

राज्य स्तरीय होली महोत्सव पर आयोजित की जाने वाली 4 विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में पहाड़ी, पंजाबी व बॉलीवुड गीतों का तड़का लगेगा तो वहीं हास्य कलाकार दर्शकों को गुदगुदाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा कलर ऑफ हिमालया थीम पर विभिन्न महाविद्यालयों के...

पालमपुर (भृगु): राज्य स्तरीय होली महोत्सव पर आयोजित की जाने वाली 4 विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में पहाड़ी, पंजाबी व बॉलीवुड गीतों का तड़का लगेगा तो वहीं हास्य कलाकार दर्शकों को गुदगुदाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा कलर ऑफ हिमालया थीम पर विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो आयोजित किया जाएगा। 22 मार्च को राज स्तरीय होली महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में डीसी कांगड़ा हेमराज बेरवा मुख्यातिथि होंगे जबकि शोभायात्रा में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। 23 मार्च को प्रस्तावित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जिला कांगड़ा पुलिस प्रमुख शालिनी अग्निहोत्री मुख्यातिथि होंगी। 24 मार्च को प्रस्तावित तीसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्य सूचना आयुक्त डॉ. एसएस गुलेरिया मुख्यातिथि होंगे जबकि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार वत्स विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। समापन अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओंकार चंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। पालमपुर में आयोजित किया जाने वाला राज्य स्तरीय होली महोत्सव 22 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा गांधी मैदान पालमपुर में संपन्न होगी, जहां महादंगल का शुभारंभ भी किया जाएगा।

ये रहेंगे सांस्कृतिक संध्याओं के आकर्षण
निक्की जिणी गोजरी फेम ईशांत भारद्वाज प्रथम सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों को बांधने मंच पर उतरेंगे तो इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल भी इस सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रहेंगे। वहीं पहाड़ी गायकी में अपना लोहा मनवा चुकीं वर्षा कटोच भी प्रथम सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देंगी। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक अरविंद राजपूत और पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी बॉलीवुड की छटा को मंच पर प्रस्तुत करेंगे तो लारे तथा ठोकर फेम दीपेश राही भी दर्शकों को लुभाने का प्रयास करेंगे। 24 मार्च को प्रस्तावित तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर तथा जॉनी माही पंजाबी रंग मंच पर बिखेरेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार भी अपने प्रस्तुति देंगे। 25 मार्च को प्रस्तावित अंतिम सांस्कृतिक संध्या में वॉइस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल और पार्श्व गायक अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे तो मंडी जनपद की नेत्रहीन गायिका पायल ठाकुर भी होली महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी।

प्रस्तुति देने के लिए 200 स्थानीय कलाकार चयनित : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बताया कि राज्य स्तरीय होली महोत्सव के अवसर पर लगभग 200 स्थानीय कलाकारों को मंच पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए चयनित किया गया है। लगभग 98 प्रतिशत कलाकार हिमाचल से संबंधित हैं तथा ऑडीशन के माध्यम से इनका चयन किया गया है। वहीं सांस्कृतिक संध्याओं में इनके अतिरिक्त पहाड़ी, पंजाबी तथा बॉलीवुड के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!