एकता व संस्कृति की डोर को समृद्ध कर रहा हिमासु : अभिषेक राणा

Edited By kirti, Updated: 15 Aug, 2018 12:06 PM

himasu enriching the door of unity and culture

पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ के होने वाले चुनावों के लिए हिमाचल स्टूडैंट यूनियन (हिमासु) ने मंगलवार को अपना पैनल घोषित कर दिया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा इस अवसर पर खास तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने विद्याॢथयों से...

सुजानपुर : पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ के होने वाले चुनावों के लिए हिमाचल स्टूडैंट यूनियन (हिमासु) ने मंगलवार को अपना पैनल घोषित कर दिया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा इस अवसर पर खास तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने विद्याॢथयों से आह्वान किया कि छात्रसंघ के चुनावों में हिमासु के पैनल को विजय दिलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और हिमाचली भाईचारे एकता व संस्कृति को समृद्ध करने में हिमाचल स्टूडैंट यूनियन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल स्टूडैंट यूनियन शुरू से ही विद्यार्थियों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। 

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की गौरवपूर्ण संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में भी हिमाचल स्टूडैंट यूनियन का योगदान किसी से छुपा हुआ नहीं। उन्होंने कहा हिमाचल स्टूडैंट यूनियन विद्यार्थियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हिमाचल स्टूडैंट यूनियन के साथ जुडऩे में गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल स्टूडैंट यूनियन हिमासु के हाथों में ही विद्यार्थियों के हित व भविष्य सुरक्षित हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!