हिमाचली बेटी कबड्डी स्टार रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Edited By Vijay, Updated: 20 Dec, 2023 09:32 PM

himachali daughter kabaddi star ritu negi will get arjuna award

हिमाचली बेटी कबड्डी स्टार खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। बुधवार को वर्ष 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिसमें सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रितु नेगी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए चुना...

शिलाई (नाहन) (आशु): हिमाचली बेटी कबड्डी स्टार खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। बुधवार को वर्ष 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिसमें सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रितु नेगी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया। करीब 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रितु नेगी की बदौलत देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार सिरमौर जिला के हिस्से में आया है। खेल पुरस्कार की घोषणा के बाद जहां इस होनहार बेटी का परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी रितु नेगी को बधाई दी जा रही है। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी सोशल मीडिया पर रितु नेगी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
PunjabKesari

दरअसल, रितु नेगी वर्तमान में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान हैं। हाल ही में रितु के नेतृत्व में एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने देश के लिए गोल्ड मैडल जीता था। मंगलवार को ही रितु नेगी अपने मायके शिलाई पहुंची हैं, जहां अपने परिजनों के बीच उन्हें पुरस्कार मिलने की सूचना मिली। रितु के पिता भवान सिंह ने भी बेटी को खेल पुरस्कार मिलने की खुशी में गांव में मिठाई बांटी। बता दें कि हरियाणा के स्टार कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया के साथ उनका विवाह हुआ है। रितु की इस कामयाबी से हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा का भी गौरव बढ़ा है क्योंकि वह हरियाणा की पुत्रवधू भी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!