हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया मान, नौसेना में लैफ्टिनैंट बन हासिल किया गोल्ड मैडल

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2018 03:11 PM

himachali daughter become lieutenant in navy

चम्बा जिला के भटियात उपमंडल के बासा गांव की बेटी नौसेना में लैफ्टिनैंट बन गई है। भारतीय नौसेना अकादमी में चम्बा की इस बेटी ने बैस्ट वूमेन कैडेट के तमगे के साथ गोल्ड मैडल हासिल किया है।

चम्बा: चम्बा जिला के भटियात उपमंडल के बासा गांव की बेटी नौसेना में लैफ्टिनैंट बन गई है। भारतीय नौसेना अकादमी में चम्बा की इस बेटी ने बैस्ट वूमेन कैडेट के तमगे के साथ गोल्ड मैडल हासिल किया है। बेटी की इस कामयाबी पर गांव में भी खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार बलाना पंचायत के बासा गांव की अनुराधा ने इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री करने के बाद भारतीय नौसेना में जून, 2018 में प्रवेश लिया। नवम्बर, 2018 में ट्रेनिंग के बाद अब अनुराधा भारतीय नौसेना में लैफ्टिनैंट पद पर सेवाएं देंगी।

पिता आर्मी से रिटायर तो माता उपप्रधान के पद पर आसीन

अनुराधा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता को दिया है, जिनके कुशल मार्गदर्शन से वह यह मुकाम हासिल कर पाई है। बता दें कि अनुराधा के पिता मदन सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं जबकि माता पंचायत के उपप्रधान पद पर चयनित होकर लोगों की सेवा कर रही हैं। अनुराधा की इस सफलता से माता-पिता में खुशी की लहर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!