Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2019 08:13 PM
विश्व के सबसे लोकप्रिय कबड्डी टूर्नामैंट प्रो-कबड्डी लीग का सीजन-8 इस बार 20 जुलाई से आरंभ हो रहा है। इस प्रो-कबड्डी टूर्नामैंट में इस बार विभिन्न टीमों में हिमाचल प्रदेश के भी 8 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनमें से हिमाचल के कबड्डी स्टार हिमाचल पुलिस के...
बिलासपुर: विश्व के सबसे लोकप्रिय कबड्डी टूर्नामैंट प्रो-कबड्डी लीग का सीजन-8 इस बार 20 जुलाई से आरंभ हो रहा है। इस प्रो-कबड्डी टूर्नामैंट में इस बार विभिन्न टीमों में हिमाचल प्रदेश के भी 8 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनमें से हिमाचल के कबड्डी स्टार हिमाचल पुलिस के डी.एस.पी. अजय ठाकुर तामिल थलाईवास टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम में हिमाचल के बनित शर्मा (ऊना जिला) व हेमंत चौहान (नालागढ़) शामिल हैं।
मंडी के महेंद्र चौधरी बेंगलुरु बुल्ज टीम का हिस्सा
वहीं ऊना के विशाल भारद्वाज व आकाश चौधरी तलगू टाइटन टीम का हिस्सा हैं। मंडी के महेंद्र चौधरी बेंगलुरु बुल्ज टीम का हिस्सा बने हैं जबकि नालागढ़ के बलदेव सिंह बंगाल वारियर टीम तथा ऊना के सुरेंद्र सिंह युमुम्बा टीम में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव रतन सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रो-कबड्डी के इतिहास में हिमाचल के 8 खिलाडिय़ों का शामिल होना हिमाचल के लिए खुशी की बात है।