Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Sep, 2017 01:13 PM
लाहौल-स्पीति पुलिस ने कोकसर में नाके के दौरान युवक से 86 ग्राम चरस बरामद की है।
मनाली: लाहौल-स्पीति पुलिस ने कोकसर में नाके के दौरान युवक से 86 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार मनाली से केलांग की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (नम्बर एच.पी. 66ए-1528) को पुलिस ने कोकसर में नाके के दौरान रोका तो उसमें सवार एक व्यक्ति से 86 ग्राम चरस बरामद की। व्यक्ति की पहचान भीमसेन निवासी पूर्णधार नगवाईं के रूप में हुई है। एस.पी. लाहौल-स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।