अधिकारियों के बाद दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर जाएंगे हिमाचल के नेता

Edited By Ekta, Updated: 09 Nov, 2018 09:27 AM

himachal leaders will go on campaigning in other states after officials

अधिकारियों के बाद हिमाचल के नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर जाएंगे। सत्ता पक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और निगम-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के इस माह राजस्थान जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा मुख्य...

शिमला (कुलदीप): अधिकारियों के बाद हिमाचल के नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर जाएंगे। सत्ता पक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और निगम-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के इस माह राजस्थान जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भी चुनाव प्रचार पर दूसरे राज्यों में जाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन राणा पहले से अपनी टीम के साथ राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। उनका साथ देने के लिए प्रदेश से भाजपा की दूसरी टीम जल्द राजस्थान जाएगी। इसके बाद इस माह के अंत तक मुख्यमंत्री, मंत्री और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रचार पर जाएंगे। 

विपक्षी कांग्रेस की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं के चुनाव ड्यूटी पर जाने का कार्यक्रम है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक इसका शैड्यूल जारी नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि राज्य से पहले ही 12 आई.ए.एस. व 2 एच.ए.एस. अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगी है, जो चुनाव शैड्यूल के अनुसार रवाना हो रहे हैं। इस तरह 5 राज्यों में चुनावों के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की तैनाती का क्रम भी फिलहाल रुक गया है। अब तक राज्य में 19 नेताओं को सरकार में विभिन्न पदों पर तैनाती दी जा चुकी है। अब 7 दिसम्बर के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की तैनाती हो सकती है।

दीवाली के बाद आधे से ज्यादा स्टाफ छुट्टी पर
फैस्टीवल सीजन के दौरान सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति बहुत कम दर्ज की जा रही है। दीवाली के बाद प्रदेश सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालयों में आधे से ज्यादा स्टाफ छुट्टी पर पाया गया। प्रदेश सचिवालय में कृषि मंत्री डा. रामलाल मारकंडा को छोड़कर दोहपर बाद तक कोई मंत्री नजर नहीं आया। इसी तरह अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति भी बहुत कम थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!