पर्यटकों से गुलजार हुआ हिमाचल, होटल पैक, सड़कों पर जाम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jun, 2017 10:02 PM

himachal flower garden from tourists  hotel pack  jam on the roads

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है और साथ ही वीकैंड होने के कारण प्रदेश के पर्यटन स्थलों में हर जगह जाम ही जाम नजर आ रहे हैं।

धर्मशाला/मनाली: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है और साथ ही वीकैंड होने के कारण प्रदेश के पर्यटन स्थलों में हर जगह जाम ही जाम नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने हर जगह बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास किए हैं फिर भी पर्यटकों के सैलाब के आगे सभी इंतजाम बौने नजर आ रहे हैं। मैक्लोडगंज में भी इन दिनों पर्यटकों की आमद बढ़ी है। वहीं वाहनों की संख्या बढऩे से कालापुल से मैक्लोडगंज और मैक्लोडगंज बाजार से भागसूनाग तक रोजाना जाम लग रहा है। जाम के आगे ट्रैफिक प्लान भी हांफ गया है। 

PunjabKesari

धर्मशाला व मैक्लोडगंज के सभी होटल पैक
धर्मशाला व मैक्लोडगंज के सभी होटल पर्यटकों से पैक चल रहे हैं। हालांकि तपती गर्मी में मैदानी इलाकों को छोड़कर लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। यदि रविवार की बात की जाए तो पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में 6 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। धर्मशाला से मैक्लोडगंज मुख्य मार्ग पर कालापुल में रविवार दोपहर 1 से 2.30 बजे तक जाम लगा रहा। हालांकि जाम से निपटने व यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस ने कर्मचारियों की तैनाती तो की है, लेकिन वीकैंड पर ट्रैफिक प्लान हांफ गया है। 

PunjabKesari

मैक्लोडगंज में सबसे ज्यादा गाडिय़ां पंजाब की 
जाम में कतारों में खड़े वाहनों में से सबसे ज्यादा गाडिय़ां पंजाब की हैं। पंजाब व दिल्ली में बच्चों को छुट्टियां होने के कारण ज्यादा संख्या में पर्यटक मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी होने से व्यापारियों व होटल मालिकों सहित अन्य लोगों की आमदनी में भी बढ़ौतरी हो रही है। होटल एसोसिएशन मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि वीकैंड पर मैक्लोडगंज में 6 हजार के करीब पर्यटक पहुंचे हैं।

PunjabKesari

मनाली में भी बढ़ी सैलानियों की संख्या
उधर, पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की संख्या बढ़ते ही सड़कों में घंटों ट्रैफिक जाम लग रहा है। घाटी की आराध्य देवी मां हिडिंबा के दर्शन को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रीन टैक्स बैरियर का आंकड़ा साढ़े 4 लाख पर्यटकों के पार हो गया है। रोहतांग दर्रे में बर्फ  के दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मनाली के अधिकतर छोटे व बड़े होटल पैक हो गए हैं। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रदेश सरकार की होम स्टे योजना भी चरमराने लग गई है। सैलानी ग्रामीण संस्कृति से रू-ब-रू होने के साथ स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ  ले रहे हैं। 

4 से 5 घंटे ट्रैफिक जाम में फंस रहे सैलानी
केन्द्र सरकार की बैड एंड ब्रेक फास्ट योजना भी बेहतर चल रही है। मनाली होटल एसोसिएशन में 576 के लगभग होटल, गैस्ट हाऊस व होम स्टे पंजीकृत हैं। इन दिनों ये सभी होटल व गैस्ट हाऊस सैलानियों से भर गए हैं। वाहन चालक विनोद ने बताया कि पर्यटक वाहनों की आमद बढऩे से मनाली की सड़कें जाम हो गई हैं। सैलानी 4 से 5 घंटे ट्रैफिक जाम में फंस रहे हैं। रोहतांग में बर्फ  के दीदार करने को 100 किलोमीटर का सफर तय करने में सैलानियों को 14 घंटों से अधिक का समय लग रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!