हिमाचल भाजपा माइक्रो मैनेजमैंट नीति का दूसरे राज्यों में भी बजा डंका

Edited By Vijay, Updated: 19 Dec, 2018 10:24 PM

himachal bjp micro management policy also used in other states

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला सोलन भाजपा प्रभारी तथा हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त ने कहा कि प्रदेश भाजपा की माइक्रो मैनेजमैंट नीति का प्रयोग दूसरे राज्यों में भी किया जा रहा है। चाहे वह त्रिदेव सम्मेलन हो या पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो, इनकी चर्चा पूरे...

बी.बी.एन.: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला सोलन भाजपा प्रभारी तथा हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त ने कहा कि प्रदेश भाजपा की माइक्रो मैनेजमैंट नीति का प्रयोग दूसरे राज्यों में भी किया जा रहा है। चाहे वह त्रिदेव सम्मेलन हो या पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो, इनकी चर्चा पूरे देश में है। गणेश दत्त बुधवार को दून मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन की माइक्रो मैनेजमैंट कार्यप्रणाली को अन्य राज्यों में भी उदाहरण के तौर पर प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो अगर उसका बूथ मजबूत नहीं है तो उसकी नेतागिरी कोई मायने नहीं रखती।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर जुटाईं आवश्यक जानकारियां

उन्होंने 23 दिसम्बर को सोलन में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर आवश्यक जानकारियां हासिल कीं तथा सभी बूथ अध्यक्षों, पालकों, एजैंटों, ग्राम केंद्र प्रभारियों, मंडल, जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पन्ना प्रमुखों से इस सम्मेलन में शिरकत करवाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, मंडलाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत, कैप्टन डी.आर. चंदेल, नरेंद्र दीपा, गुरमीत कुंडलस आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!