हिमाचल में बारिश से भारी नुक्सान, 10 जिलों में यैलो अलर्ट जारी

Edited By Vijay, Updated: 27 Aug, 2020 10:25 PM

heavy loss in himachal due to rain

हिमाचल में भारी बारिश से कई जगह भारी नुक्सान हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई जोरदार बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

शिमला (राजेश): हिमाचल में भारी बारिश से कई जगह भारी नुक्सान हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई जोरदार बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कई सड़कें भू-स्खलन से अवरुद्ध हो गई हैं।  जिला कुल्लू के तलाड़ा गांव के समीप पागलनाले में मलबा आने से औट सैंज सड़क मार्ग बंद हो गया। जिला मंडी में बुधवार रात हुई बारिश से 42 मार्ग, 105 बिजली ट्रांसफार्मर व 112 उठाऊ पेयजल योजना प्रभावित हुई हैं। 1301 पेयजल योजनाओं को आंशिक नुक्सान पहुंचा है। कई स्थनों पर कच्चे मकान व पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन ङ्क्षसह ने बताया कि राज्य में 2 सितम्बर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़ कर अन्य 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस संबंध में यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
PunjabKesari, House Damage Image

272 सड़कें बंद, पीडब्ल्यूडी को 334 करोड़ रुपए का नुक्सान

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक कुल 272 सड़कें भू-स्खलन की वजह से वीरवार को बाधित रहीं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 177 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कांगड़ा जोन में 49, शिमला जोन में 27 व हमीरपुर जोन में 19 सड़कों पर यातायात ठप्प रहा। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के कार्य में 414 जेसीबी डोजर व टिप्पर लगाए हैं। विभाग का दावा है कि 207 सड़कों को शुक्रवार तक बहाल करने की कोशिश की जाएगी। बारिश से लोक निर्माण विभाग को 334 करोड़ रुपए का नुक्सान आंका गया है। सबसे ज्यादा 82 करोड़ रुपए का नुक्सान कांगड़ा जोन में हुआ है। हमीरपुर जोन में 81 करोड़, शिमला जोन में 76 करोड़ और मंडी जोन में 72 करोड़ रुपए की क्षति हुई है। अभी भारी बरसात से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
PunjabKesari, Block Road Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!