हिमाचल के सेब का ये एक किलो का पैकेट देखा क्या

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Sep, 2021 12:35 PM

have you seen this one kg packet of himachal apples

हिमाचल प्रदेश का प्रीमियम क्वालिटी सेब अब पेटी ही नहीं बल्कि एक किलो के पैक में मिलेगा। एक किलो का यह पैक बाजार में 150 से 200 रूपए किलो तक बिक सकता है ऐसी बागवानों को उम्मीद है। प्रदेश में सेब के दाम नीचे गिरने के कारण बागवानों ने सेब का एक किलो का...

शिमला: हिमाचल प्रदेश का प्रीमियम क्वालिटी सेब अब पेटी ही नहीं बल्कि एक किलो के पैक में मिलेगा। एक किलो का यह पैक बाजार में 150 से 200 रूपए किलो तक बिक सकता है ऐसी बागवानों को उम्मीद है। प्रदेश में सेब के दाम नीचे गिरने के कारण बागवानों ने सेब का एक किलो का पैकेट तैयार कर उसे बाजार में बेचना का तय किया है। हालांकि बागवानों का यी तरीका उनकी आमदनी के लिए कितना कारगर होगा यह तो वक्त ही बताएगा। शिमला जिले के कोटगढ़ के बागवान अपना प्रीमियम क्वालिटी का सेब ट्रायल के तौर पर एक किलो के पैक ऑफ सिक्स में बेचेंगे। इसके लिए बागवानों ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुड़गांव के सुपर मार्केट और ग्रॉसरी स्टोर से संपर्क साधा है। बागवानों को उम्मीद है कि एक किलो का पैनेट (पारदर्शी डिब्बा) 150 से 200 रुपये में बिकेगा। इन दिनों मंडियों में बढ़िया क्वालिटी का सेब औसतन 1500 से 1800 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। 25 किलो की पेटी के बागवानों को प्रतिकिलो 60 से 70 रुपये मिल रहे हैं। 

इसलिए पहली बार ट्रायल तौर पर सेब को पैक ऑफ सिक्स में बेचने की सोच रहे हैं। आढ़ती और लदानी का चक्कर छोड़ सीधे रिटेलर तक पहुंचने की योजना है। पैकिंग के लिए गुजरात से एक किलो के पैनेट मंगवाए गए हैं। गांव के लोग एक किलो की पैकिंग में सेब बेचने के लिए खासे उत्साहित हैं। कई लोग 100 से 200 पैनेट की मांग कर चुके हैं। चैरी और प्लम को भी कोटगढ़ के बागवान पैनेट में बेचते हैं। गत्ते के पैक ऑफ सिक्स का भी इंतजाम किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक पेटी के भीतर 4 तहों में 16 पैनेट भेजे जाएंगे, ताकि सेब खराब न हो। अगले हफ्ते तक पहली खेप रवाना करने का लक्ष्य है। हिमाचली फार्मर प्रोड्यूस कंपनी के संस्थापक दीपक सिंघा ने बताया कि मंडियों में सेब के रेट गिरने से करीब 5000 करोड़ की आर्थिकी संकट में है। फार्म टू रिटेल योजना के तहत सेब के हिमाचली ब्रांड को प्रचलित करने के लिए पैक ऑफ सिक्स के बाद पैक ऑफ फोर और थ्री लाने की योजना है। अफसोस की बात है कि शिमला एप्पल के नाम पर दिल्ली में बी ग्रेड सेब 80 रुपये किलो बिक रहा है। इस सेब को शिमला की मंडियों में सिर्फ 12 रुपये किलो रेट मिल रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!