Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2018 09:07 PM
पुलिस ने पर्यटक वाहन चालक से 1 किलो 484 ग्राम चरस बरामद की है। चालक की पहचान असलम खान (38) निवासी ईदगाह कालोनी सदर शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुबह के समय 16 मील के पास नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान मनाली से आ रहे पर्यटक...
मनाली: पुलिस ने पर्यटक वाहन चालक से 1 किलो 484 ग्राम चरस बरामद की है। चालक की पहचान असलम खान (38) निवासी ईदगाह कालोनी सदर शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुबह के समय 16 मील के पास नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान मनाली से आ रहे पर्यटक वाहन (एच.पी. 01बी-0311) के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी की लाइट बंद कर दी। पुलिस को उस पर शक हुआ और उसने तलाशी के लिए वाहन किनारे लगाने को कहा।
कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
तलाशी केदौरान पुलिस ने वाहन के अंदर से 1 किलो 484 ग्राम चरस बरामद हुई। पतलीकूहल चौकी के इंचार्ज दया राम ने कहा कि पुलिस ने चालक को चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।