Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2018 03:15 PM
हमीरपुर में पूर्व पी.एम. वाजपेयी के निधन पर व्यापार मंडलों के द्वारा शोक व्यक्त किया गया और दोपहर 12 बजे तक दुकानों को बंद रखा गया। इससे पहले व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकत्रित होकर पूर्व पी.एम. वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर में पूर्व पी.एम. वाजपेयी के निधन पर व्यापार मंडलों के द्वारा शोक व्यक्त किया गया और दोपहर 12 बजे तक दुकानों को बंद रखा गया। इससे पहले व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकत्रित होकर पूर्व पी.एम. वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने गांधी चैक पर एकत्रित होकर भोटा चौक तक रैली निकाली। इस दौरान ‘‘अटल जी अमर रहे’’ के नारे भी लगाए। वहीं व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने वाजपेयी की आत्मा की शन्ति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।
भगवान राम से की तुलना
इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि आज पूर्व पी.एम. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा बाजार बन्द रखा गया है और उनको सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि पूर्व पी.एम. वाजपेयी आदर्श नीतियों पर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। व्यापारियों ने अटल की तुलना भगवान राम से की।